>

विरुपाक्ष मंदिर की विशेषता

विरुपाक्ष मंदिर की विशेषता

भारत एक ऐसा देश है, जिसमें कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। भारत के अलग-अलग राज्य में अलग भाषाएं बोली जाती हैं। इसी तरह से हर राज्य की संस्कृति भी अलग देखी जा सकती है। लेकिन इन सबके बावजूद हम सभी जानते हैं कि परमात्मा एक ही शक्ति है, हां उसके रूप ज़रूर अलग-अलग है और हर एक राज्य में उसके रूपों को भी अलग तरीके से पूजा जाता है। आज हम आपको भगवान शिव के उसी अलग अवतार बारे में बता रहे हैं। जिसे कर्नाटक राज्य में पूजा जाता है। आइए जानते हैं भगवान शिव के उस विचित्र रूप के बारे में जिनका मंदिर बड़ा ही विख्यात और पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 

विरुपाक्ष मंदिर स्थान

यह मंदिर बेंगलुरु से लगभग 300 किलोमीटर दूर कर्नाटक के हम्पी में स्थित है। आपको बता दें कि यह मंदिर ऐतिहासिक स्मारकों के समूह का हिस्सा है, जो भारत ही नहीं बल्कि विश्व धरोहर में भी शामिल है। दरअसल, यह मंदिर भगवान शिव के दूसरे रूप विरुपाक्ष और उनकी पत्नी देवी पंपा का है। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि विरुपाक्ष मंदिर विक्रमादित्य द्वितीय की रानी लोक महादेवी ने बनवाया था। इसका कारण यह था कि रानी लोक महादेवी ने राजा विक्रमादित्य के लिए एक मन्नत मांगी थी, जो पल्लव राजा पर विजय पाने के पश्चात पूरी हुई। रानी ने धन्यवाद स्वरूप भगवान शिव के विरुपाक्ष का मंदिर बनवाया। जैसे Astrology in Hindi में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति देखकर जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय और पूजा विधियों का मार्गदर्शन मिलता है, वैसे ही इस मंदिर की स्थापना और रानी की मन्नत का संबंध आध्यात्मिक विश्वास और सही समय पर किए गए उपाय से जुड़ा हुआ है।

हम्पी में यह मंदिर तीर्थ यात्राओं का वह केंद्र है, जो सदियों से सबसे पवित्र माना जाता है। यह मंदिर काफी पुराना है। इसके आसपास की जगह भी खंडहरों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन मंदिर आज भी वैसा का वैसा ही बरकरार है और अभी भी इसमें भगवान शिव के रूप की पूजा की जाती है। जैसे Online kundli in hindi के माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म समय, ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं और उपायों की जानकारी प्राप्त करता है, वैसे ही इस प्राचीन मंदिर में पूजा और श्रद्धा का महत्व समय के साथ भी नहीं कम हुआ है।

विरुपाक्ष मंदिर - यहाँ होती हैं भगवान शिव की आराधना

मंदिर में भगवान शिव की सवारी नंदी की एक विशाल मूर्ति भी विराजित है और यह पत्थर की बनी हुई है। एक ओर आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि मंदिर में अर्ध शेर और अर्ध मनुष्य की देह में नृसिंह की 6.7 मीटर ऊंची मूर्ति भी विराजित है। विरूपाक्ष मंदिर में जाने का प्रवेश द्वार का गोपुरम हेमकुटा पहाड़ियों में रखी चट्टानों से घिरा हुआ है। साथ ही आपको बता दें कि चट्टानों का यह दृश्य आपको आश्चर्य में डाल सकता है। जैसे कुंडली मिलान में दो व्यक्तियों के ग्रह और नक्षत्र की स्थिति देखकर उनके संबंधों और जीवन की संभावनाओं का विश्लेषण किया जाता है, वैसे ही इस मंदिर की मूर्तियों और वास्तुकला में भी हर विवरण आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व को दर्शाता है।

विरुपाक्ष मंदिर में रखी शिवलिंग की कहानी

आपको बता दें कि मंदिर में एक शिवलिंग भी रखी हुई है, जिसके बारे में कहा जाता है कि रावण की अट्टु भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने आशीर्वाद के रूप में एक शक्तिशाली शिवलिंग दी और कहा कि इस शिवलिंग को तुम जहां भी रख दोगे, यह वहीं पर विस्थापित हो जाएगी। इसलिए रास्ते में इसे नीचें मत रखना। रावण शिवलिंग को लेकर चल पड़ा, लेकिन रास्ते में उसे रुकना पड़ा, जिस कारण उसने शिवलिंग को एक बुजुर्ग को सौंपते हुए कहा कि मैं आता हूं, आप इसे नीचें मत रखना। दुर्भाग्यवश, वह बुजुर्ग शिवलिंग को ज्यादा देर तक संभाल नहीं सके और शिवलिंग को नीचे ही रख दिया। फिर क्या था, शिव के कहे अनुसार रावण शिवलिंग को वापस नहीं उठा सका। यहीं वह जगह है जहां बुजुर्ग ने शिवलिंग रखा था। आज तक भी कोई इस शिवलिंग को हिला नहीं सकता। भक्तों का तांता हमेशा लगा रहता है ताकि वे भगवान की कृपा प्राप्त कर सकें।
जैसे ज्योतिष परामर्श में व्यक्ति के ग्रहों और नक्षत्रों का विश्लेषण कर सही उपाय बताए जाते हैं, वैसे ही इस शिवलिंग के दर्शन और पूजा से भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

 

 


Recently Added Articles
Nadi Dosh Kya Hota Hai
Nadi Dosh Kya Hota Hai

Nadi Dosh Kya Hota Hai यह शादी और कुंडली मिलान में क्यों जरूरी है, जानें इसके प्रभाव, पहचान के तरीके और ज्योतिष अनुसार आसान समाधान।...

कुंडली में नाड़ी दोष
कुंडली में नाड़ी दोष

कुंडली में नाड़ी दोष कैसे बनता है, इसका असर क्या होता है और सही उपाय क्या हैं। Vedic Expert से Free, Accurate और Trusted रिपोर्ट, Instant Solution के ...

Nadi Dosh Ke Upay
Nadi Dosh Ke Upay

Nadi Dosh Ke Upay जानें। कब दोष लगता है, कब खत्म होता है और शादी पर असर क्या पड़ता है — एक्सपर्ट गाइड 2026 में पढ़ें।...