>

Holi Ke Totke - होली के टोटके होगी धन की वर्षा और मिटेंगे दुःख

होली पर करें ये टोटके होगी धन की वर्षा और मिटेंगे दुःख

होली का पावन पर्व अब एकदम नजदीक आ गया है। इस साल यह 24 और 25 मार्च को मनाई जाने वाली है। हिंदुओं में होली सबसे बड़े त्योहारों में से एक है जो फाल्गुन महीने में हर साल पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन लोग रंग लगाकर खुशियां बाँटते है। आज हम बात करने वाले है कुछ टोटकों के बारे में जो होली पर करने से धन और स्वास्थ्य दोनों के लिए काफी चमत्कारी रहते है। तो चलिए देखते है कुछ ख़ास टोटके जो आपको भी इस होली पर करने चाहिए।

ये है कुछ चमत्कारी टोटके, जिससे होगी धन की वर्षा

1. गरीबों को करें दान

माना जाता है कि होली पर अगर गरीबों को कुछ भी दान किया जाता है तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की वर्षा होती है और साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस कारण इस होली पर आपको भी गरीबों को कुछ दान करना चाहिए।

2. नौकरी को लेकर है परेशान तो कीजिये यह टोटका

अक्सर हर व्यक्ति किसी तरह से दुखी रहता है। अर्थात कहने का मतलब यह है कि हर किसी को दुःख होते है। जैसे अगर आप अपनी नौकरी, व्यवसाय या करोबार या किसी अन्य परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आप होलिक दहन की पूजा में नारियल अवश्य चढ़ाएं। इससे आपके दुःख दूर होने के चांस बढ़ जाएंगे।

3. ऐसे होगी धन की वर्षा

होलिका दहन से होली का आरंभ होता है। यदि आप भी अपने परिवार में सुख शांति चाहते है और धन की वर्षा चाहते है तो होलिका दहन पर नारियाल के साथ सुपारी और मिठाई जरूर चढ़ाई जानी चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा और घर में किसी भी चीज में बरकत होने लगेगी।

4. कठिन परिश्रम के बाद भी अच्छा फल न मिलना

वहीं यदि आप कठिन परिश्रम करते है सफलता के लिए लेकिन इसके बाद भी अगर आपके नंबर या उसका परिणाम अच्छा नहीं आता है तो आपको होलिका दहन पर नारियल के साथ पान-सुपारी अर्पित करनी चाहिए। इससे चमत्कार हो सकते है और आपको अच्छा फल मिल सकता है जैसी आप मेहनत करते है।

5. घर में सुख शांति के लिए टोटका

अक्सर हर किसी के घर में खटपट होती रहती है लेकिन कई घरों में खटपट कुछ ज्यादा ही रहती है और साथ ही किसी भी चीज की बरकत नहीं होती इस कारण घर की सुख-शांति भी चली जाती है। इसके लिए होलिका दहन की पूजा सामग्री में जौ का आटा शामिल करें।

तो आपने आज जाना कि होली पर कौन-कौनसे टोटके करने चाहिए ताकि आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे और धन की वर्षा हो। तो ये टोटके आप भी कर सकते है अगर आप इन सब बातों में विश्वास रखते है। एक बार फिर बता दें कि इस बार होली 24 और 25 मार्च को है।

यह भी पढ़े:

कब है 2024 में होली और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त | इसलिए होली है हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक


Recently Added Articles
माँ सिद्धिदात्री - नवरात्रि का नौवां  दिन
माँ सिद्धिदात्री - नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की नौवीं रूप सिद्धिदात्री की पूजा से उनके भक्तों को महान सिद्धियाँ ...

माँ कालरात्रि - नवरात्रि का सातवां दिन
माँ कालरात्रि - नवरात्रि का सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि देवी दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं। मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों को शक्ति...

माँ चंद्रघंटा
माँ चंद्रघंटा

माँ चंद्रघंटा, माँ दुर्गा का तीसरा रूप, नवरात्रि के तीसरे दिन की पूजा के द्वारा चमकाया जाता है। उनकी पूजा या अर्चना करके, आपको असीमित शक्तियाँ प्राप्त...

पंचक
पंचक

पंचक, ज्योतिष में एक अवधारणा है जो पांच विशेष नक्षत्रों के संरेखित होने से जुड़ी है। ...