अगर करते हो हनुमान चालीसा का पाठ तो न करे ये 5 गलतियां

हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को कभी भी जीवन में ही है पांच गलतियां नहीं करनी चाहिए भगवान हनुमान की पूजा करने से ...

हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को कभी भी जीवन में ही है पांच गलतियां नहीं करनी चाहिए

भगवान हनुमान की पूजा करने से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि मृत्यु और अल्प मृत्यु जैसे कर्म भी भगवान हनुमान की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने से खत्म होने लगते हैं। भगवान हनुमान को कलयुग का भगवान बताया गया है। कलयुग में इस पृथ्वी पर साक्षात रूप में भगवान हनुमान मौजूद हैं और ऐसी कई सारी कहानियां मौजूद हैं जहां पर लिखा हुआ है कि अनुमान इसी धरती पर विराजित हैं।

सनातन इतिहास को जब हम पढ़ते हैं तो हमें सभी देवताओं को लेकर ऐसी कहानियाँ मिलती हैं, जिनमें उनके पृथ्वी छोड़कर अन्य लोकों में जाने का वर्णन है, लेकिन भगवान हनुमान को लेकर ऐसी कोई कथा नहीं मिलती जो यह दर्शाए कि उन्होंने पृथ्वी का त्याग किया हो। दरअसल भगवान हनुमान को यह वरदान प्राप्त था कि जब तक पृथ्वी रहेगी, तब तक वे यहीं विराजमान रहेंगे। Astrology in Hindi के अनुसार भी हनुमान जी चिरंजीवी माने जाते हैं और ग्रहों के अशुभ प्रभावों, विशेषकर मंगल और शनि दोष से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजे जाते हैं।

चलिए आइए आज हम आपको बताते हैं कि जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उनको किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए और वह पांच काम कौन से हैं जो कि हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले व्यक्ति को नहीं करने चाहिए।

1. पराई स्त्री से दूर रहे

यदि कोई व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करता है और उसकी शादी हो रखी है या फिर शादी नहीं हुई है, तो उसे पराई स्त्री से सदैव दूर रहना चाहिए। इसका अर्थ यह है कि यदि किसी व्यक्ति की शादी हो चुकी है, तो उसे अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य स्त्री से संबंध नहीं रखना चाहिए। वहीं यदि किसी की शादी नहीं हुई है, तो ऐसे व्यक्ति को भी स्त्रियों से दूरी बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि विवाह से पहले सभी स्त्रियाँ पराई मानी जाती हैं। शास्त्रों और Online kundli in hindi से जुड़े ज्योतिषीय विचारों के अनुसार, हनुमान जी ब्रह्मचर्य के प्रतीक हैं और उनकी उपासना करने वाले व्यक्ति को शुद्ध आचरण एवं संयम का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

2. मंगलवार और शनिवार हनुमान दर्शन

हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने वाले व्यक्ति को मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए। यदि मंगलवार और शनिवार के दिन भगवान हनुमान के सामने घी का दिया जलाया जाए या फिर मंदिर जाकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा जाए तो ऐसा करने से बड़े से बड़े कष्ट बहुत जल्दी दूर होने लगते हैं। साथ ही साथ हनुमान जी की कृपा जरूर होने लगती है, और यदि व्यक्ति काफी व्यस्त हैं तो उस व्यक्ति को मंगलवार या फिर शनिवार में से एक दिन मंदिर जरूर जाना चाहिए।

3. मांस और शराब से रहो दूर

जो व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसे मांस और शराब जैसी तामसिक चीज़ों से दूर रहना चाहिए। मांस और मदिरा हनुमान जी को बिल्कुल भी प्रिय नहीं हैं, और यदि उनका भक्त इनका सेवन करता है तो इससे भगवान हनुमान अप्रसन्न हो सकते हैं, जिससे उनकी पूर्ण कृपा प्राप्त नहीं हो पाती। शास्त्रों के अनुसार सात्त्विक जीवन ही भक्ति का आधार है। ज्योतिष में भी कुंडली मिलान के दौरान व्यक्ति के स्वभाव, संस्कार और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखा जाता है। यदि किसी कारणवश व्यक्ति इन आदतों से दूर नहीं रह पा रहा है, तो उसे प्रतिदिन हनुमान जी के सामने सच्चे मन से अरदास करनी चाहिए कि वे उस कारण या संकट को दूर करें, जिसकी वजह से वह मांस-मदिरा का सेवन कर रहा है। हनुमान जी अपने सच्चे भक्तों को शीघ्र ही इस प्रकार की बाधाओं से बाहर निकाल लेते हैं।

4. बेईमानी से रहे दूर

हनुमानजी के भक्त को कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का हक मारकर नहीं खाना चाहिए। इसका अर्थ है कि यदि कोई व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करता है, तो उसे ईमानदारी और नैतिकता से जीवन यापन करना चाहिए। जीवन में सही निर्णय लेने और कर्मों के फल को समझने के लिए कई बार ज्योतिष परामर्श भी सहायक साबित होता है, जिससे भक्त अपने मार्ग में सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।

5. कभी भी गलत संगत वाले लोगों के साथ ना रहें

हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले व्यक्ति को कभी भी गलत लोगों का साथ नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों के पास बैठने से व्यक्ति का पतन होना पक्का होता है।

तो हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को इन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो निश्चित रूप से हनुमान जी का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।

Loading Related Posts...