हनुमान जी के 12 नाम जिनका आपको भी करना चाहिए नित जप और ध्यान

भारत धार्मिकता से भरा एक सभ्यता और संस्कृति वाला देश है जहाँ कई धर्मों के लोग निवास करते है जिसमें सबसे ज्यादा हिन्दू है...

हनुमान जी के 12 नाम

भारत धार्मिकता से भरा एक सभ्यता और संस्कृति वाला देश है जहाँ कई धर्मों के लोग निवास करते है जिसमें सबसे ज्यादा हिन्दू है। हिन्दू जो कई भगवानों की पूजा अर्चना करते हैं सुख शान्ति के लिए और इसमें से एक भगवान् है बजरंगबली। जी हाँ, पवनसुत हनुमान जो रामायण के अनुसार श्रीराम के परम भक्त है और उन्हें कई अलग-अलग नामों से पुकारते है। आज लगभग हर हिन्दू धर्म का व्यक्ति हनुमान जी को स्मरण करके सुख एवं शांति के पूजा अर्चना करते है।

आज के समय में भक्त अपनी जन्मकुंडली और भक्ति के प्रभाव को समझने के लिए online kundali in hindi का भी सहारा लेते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे भगवान हैं जिनकी लगभग सभी पूजा करते है और उनका फल भी मिलता है। खैर, आज हम आपको बताने वाले है भगवान हनुमान जी के उन 12 नामों के बारे में जिनका हमेशा स्मरण करना चाहिए और नित पूजा अर्चना करनी चाहिए जिससे दुःख दर्द दूर हो जाते है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। ऐसे धार्मिक उपायों के साथ-साथ कई लोग सही मार्गदर्शन हेतु ज्योतिष परामर्श भी लेते हैं।

ये है भगवान हनुमान जी के वो 12 नाम जिनका आपको भी करना चाहिए नित जप और ध्यान (12 Names of God Hanuman)

1) ॐ वायु पुत्र

2) ओम हनुमान

3) ओम अंजनी सुत

4) ओम महाबल

5) ॐ फाल्गुन सखा

6) ओम रामेष्ठ

7)ॐ उदधिक्रमण

8) ओम पिंगाक्ष

9) ओम अमित विक्रम

10) ओम सीता शोक विनाशन

11) ओम दशग्रीव दर्पहा

12) ओम लक्ष्मण प्राण दाता

इन नामों का महत्व astrology in Hindi में भी आध्यात्मिक ऊर्जा और ग्रह प्रभावों से जोड़कर समझाया गया है।

ये है बजरंगबली के इन 12 नामों के जप करने से लाभ और फायदे (Benefits of Reciting Hanuman 12 names)

पंडितों का ऐसा मानना है कि भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने से लगभग सभी देवताओं की कृपा मिल जाती है इस कारण सबसे बड़ा फायदा तो यही है। धर्म ज्ञानियों का कहना है कि इन बारह नामों में उनके सभी आराध्यों के नाम छुपे हुए हैं। इस कारण हनुमान जी सब पर प्रसन्न जल्द ही हो जाते है।

हनुमान को इस तरह याद करके मिलते है ये लाभ और सुख शान्ति

No.NameName MantraName MeaningReciting Benefits of Names
1Vayu Putraॐ वायु पुत्रॐ वायुपुत्राय नमः।|Son of Wind LordProvide Physical, Mentally motivation
2Om Hanumanओम हनुमानॐ श्री हनुमते नमः। Chin with CleftProvide Intelligence
3Om Anjani Sutओम अंजनी सुतॐ अञ्जनी सुताय नमः। Devi Anjani PutraProvide Blessing
4Om Mahabalओम महाबलॐ महाबलाय नमः।Who has great powerProvide Positive Power
5Om Phalguna Sakhaॐ फाल्गुन सखाॐ फाल्गुण सखाय नमः।Arjuna FriendProvide Positive Community
6Om Rameshthaओम रामेष्ठॐ रामेष्ठाय नमः।Bhakta of Lord RamaHelp to provide God Power
7Om Uddhikaramanaॐ उदधिक्रमणॐ उदधिक्रमणाय नमः।Who has crossed the OceanConvert impossible to possible work
8Om Pingakshaओम पिंगाक्षॐ पिंगाक्षाय नमः।Eyes with yellow or reddish brown shadesVictory on enemy
9Om Amit Vikramaओम अमित विक्रमॐ अमितविक्रमाय नमः।BoundlessProvide Boundless Power
10Om Sita Shoka Vinashanaओम सीता शोक विनाशनॐ सीताशोकविनाशनाय नमः।Who removed the sorrow of GoddessRemove any negative condition of life
11Om Dashagriva Darpahaओम दशग्रीव दर्पहाॐ दशग्रीवस्य दर्पाय नमः।Who destroyed the ego of RavanaDestroy the Ego
12Om Lakshmana Pran Dataओम लक्ष्मण प्राण दाताॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नमः।Give life to Shri LakshmanaProvide Life in any critical time

आप नीचे विस्तार से कुछ पॉइंट दिए है उन्हें पढ़ सकते है जान सकते हैं कि बजरंगबली को इन 12 नामों द्वारा पूजा अर्चना करने से क्या-क्या लाभ होते है। चलिये पढ़ते है,

1) जो व्यक्ति हनुमान जी के परम भक्त हैं उन्हें ऊपर बताये गए 12 नामों का नित्य नियम से जप करना चाहिए इससे आपको इष्ट की प्राप्ति होती है।

2) जब आप सुबह सोकर उठते है तो कम से कम 11 बार इन 12 नामों का उच्चारण करना चाहिए क्योंकि यह धारणा है कि ऐसा करने से आपकी आयु बढ़ती है और शरीर निरोगी हो जाता है।

3) जबकि जो भक्त हर दोपहर को नियम से हनुमान जी के इन 12 नामों का उच्चारण एवं जप करते है वो भविष्य में धनवान बनते है और सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके अलावा आपके परिवार पर जो भी कष्ट होते है वो भी दूर हो जाते है और खुशहाल जिंदगी जीने का अवसर मिलता है। 

4) वहीं धर्म ज्ञाताओं का मानना है कि जो परम भक्त हनुमान जी के इन नामों का उच्चारण रात में सोने से पहले करते है उन्हें दुश्मनों पर जीत प्राप्त होती है।

तो बजरंगबली, हनुमान जी, पवन पुत्र, राम भक्त इत्यादि नामों से पूजे जाने वाले हनुमान जी को इन 12 नामों से नित जप और इष्ट के साथ पूजा पाठ करने से ये बड़े बड़े लाभ होते है।

Loading Related Posts...