शमी पौधे के फायदे

Shami Plant - शनिदेव की कृपा पाने का सबसे आसान और रामबाण उपाय हैं शमी पौधा शनिदेव का स्थान ग्रहों में में सबसे ऊपर है। ज...

शमी पौधे

Shami Plant – शनिदेव की कृपा पाने का सबसे आसान और रामबाण उपाय हैं शमी पौधा

शनिदेव का स्थान ग्रहों में में सबसे ऊपर है। जिनकी दृष्टि किसी पर पड़ जाए तो वह आजीवन दुख झेलता है लेकिन जब शनिदेव की कृपा किस पर हो जाती है तो उसके जैसा खुशनसीब भी कोई नहीं होता।. वैसे तो शनि देव बड़े ही दयालु है लेकिन कई लोगों की कुंडली में पहले से ही दोष होता है, जिससे उनके बिगड़े काम नहीं बन पाते और शनि प्रकोप उन्हें आजीवन दुख देता है।

आज हम आपको शनिदेव के प्रकोप को कृपा में बदलने का सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जी हां, जिसे करने में आपको कोई भी जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। ज्योतिषियों के अनुसार Astrology in Hindi शमी पौधे की पूजा और उसकी देखभाल करने से शनिदेव की कृपा मिलती है और जीवन में परेशानियों से मुक्ति मिलती है। चलिए तो जानते हैं शनिदेव की कृपा पाने का सबसे आसान व रामबाण उपाय शमी पौधे के बारे में।

शमी का पौधा – शनिदेव को शमी का पेड़ है प्रिय

जिस प्रकार हर देवता का कोई ना कोई सवारी होती है और वो किसी ना किसी अस्त्र से शोभित होते हैं। ठीक उसी प्रकार देवताओं के पौधे भी होते हैं। जैसे श्री विष्णु भगवान को केले का पेड़ प्रिय होता है। शंकर जी को बेलपत्र और श्री गणेश जी को आखा, वैसे ही श्री शनिदेव को शमी का पेड़ सबसे प्रिय होता है। शमी के पौधे के पूजन करने से भगवान की कृपा बरसती है और कोई भी ग्रह जातक को परेशान नहीं कर पाता है। आपको बता दें कि शमी का पेड़ बड़ा ही गुणकारी और आयुर्वेदिक होता है। जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। शमी का पेड़ श्री गणेश और शनि देव को सबसे ज्यादा प्रिय है, जो लोग श्री शनिदेव की दृष्टि से दुखी रहते हैं और उनके चाह कर भी बिगड़े काम नहीं बन पाते, उन्हें बिना देर करें अपने घर ही या मंदिर में जाकर रोजाना शमी पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

ऐसे करें शमी के पेड़ का पूजन

यदि संभव हो सके… तो घर पर भी शमी का पौधा लगा सकते हैं लेकिन जरूरी नहीं है। ज्योतिषियों के अनुसार Online kundli in hindi शमी के पौधे का नियमित पूजन करने से शनिदेव की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आप श्री शनिदेव के मंदिर में जाकर शमी के पौधे का नित्य नियम से पूजन करें और पूजन में एक थाल सजाएं जिसमें हल्दी, रोली, चंदन, तेल की ज्योति, कलावा और जल का कलश रखें। मंदिर में जाकर शमी को जल अर्पित करके रोली, चंदन लगाएं और कलावा बांधकर तेल की ज्योति जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और आप पर कृपा बरसाएंगे। 

शमी पौधे के गुण

1.  शमी का पौधा तुलसी की तरह गुणकारी होता है। इसके पंचांग फूल, पत्ते, जड़े, टहनियां और रसा का इस्तेमाल करके शनि प्रकोप से मुक्ति पाई जा सकती है।

2.  शमी का पौधा घर में लगाने से सुख-शांति का निवास होता है और बुरी दृष्टि घर पर नहीं पड़ती।

3.  शमी के अन्दर सभी देवताओं का वास होता है, इसलिए इसमें वो सभी पाए जाते है जो इंसान को सुख, शांति, समृद्धि प्रदान करता हैं।

4.  यदि किसी के घर पर शमी का पौधा हो तो वास्तु से मुक्ति पाने के साथ-साथ काली नजर से भी शमी का पौधा बचाता है। 

यदि आप चाहते हैं कि शनिदेव आप पर कृपा करें, तो शमी के पौधे का पूजन करें और अपने जीवन को सुखमय बनाएं। ज्योतिषियों के अनुसार कुंडली मिलान के अनुसार शमी पौधे का नियमित पूजन करने से शनिदेव की कृपा मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

घर में किस  दिशा में लग्न हैं यह चमत्कारी पौधा, अभी जाने हमारे जाने मने वैदिक ज्योतिषाचार्यो से!

Loading Related Posts...